अधिकारी ने कहा- सरकारी काम में बाधा नहीं:मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर भाजपा नेता-नायब तहसीलदार में बहस,नेता बोले- ट्रैक्टर के आगे लेट जाऊंगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 06, 2026
शिकारपुर के अंतर्गत थाना छतारी क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने को लेकर भाजपा नेता परवेन्द्र देशवाल और शिकारपुर नायब तहसीलदार विपिन कुमार के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना क्षेत्र के वाद गांव की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में, भाजपा से दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश परवेन्द्र देशवाल सरकारी गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार से किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर तहसीलदार ने परवेन्द्र देशवाल पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। नायब तहसीलदार ने भाजपा नेता को बताया कि मिट्टी से भरी यह ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां से जाएगी और उन्होंने खनन अधिकारी को भी बुला लिया है। इसके जवाब में, परवेन्द्र देशवाल ने नायब तहसीलदार को चुनौती देते हुए कहा कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं जाने देंगे। परवेन्द्र देशवाल ने कहा, "मैं ट्रैक्टर के पहिए के आगे लेट जाऊंगा, अपनी जान झोंक दूंगा, लेकिन इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं जाने दूंगा। आप कितना भी प्रशासन बुला लें, जब तक मैं जिंदा हूं, इसे नहीं जाने दूंगा।" उन्होंने होली पर्व का हवाला देते हुए तहसीलदार को अपने घर आने का निमंत्रण भी दिया, लेकिन अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और अगर किसी गरीब किसान मजदूर वर्ग का शोषण होगा तो वह उनके हित में खड़े रहेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और युवा वर्ग तथा किसान वर्ग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026