परिजनों ने रेयांश के परिवार पर डेढ़ करोड़ मांगने का लगाया आरोप:हर्ष फायरिंग आरोपी के ताऊ ने की आत्महत्या,केस दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 14, 2026
बुलंदशहर के हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी किशोर के ताऊ ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने रेयांश के परिवार पर डेढ़ करोड़ रुपए की मांग करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं परिजनों ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर के ताऊ विवेक वर्मा ने गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे श्मशान घाट देवीपुरा के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। नोएडा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
*जान से मारने की दी थी धमकी*
मृतक के बेटे गोम्शी वर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि हर्ष फायरिंग मामले में समझौते के नाम पर हिमांशु वर्मा, संस्कार वर्मा और हरीश कुमार वर्मा उनके पिता पर लगातार 1.50 करोड़ रुपए देने का दबाव बना रहे थे। गोम्शी का आरोप है कि पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026