बुलंदशहर में केंटर ने महिला को रौंदा:बाइक से गैस सिलेंडर लेने जाते समय सड़क पर गिरी,मौत,सिर पर चढ़ा पहिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 14, 2026
बुलंदशहर में शुक्रवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे पीछे से आ रहे केंटर की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सराय छबिला गांव निवासी फराह अपने पति उमर दराज के साथ बाइक से चांदपुर गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने जा रही थीं। जब दोनों नगर के डीएवी तिराहे के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण फराह बाइक से नीचे गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार केंटर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026