स्याना में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत:चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज,स्कूल जाते समय हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 18, 2026
स्याना स्थित बिगराऊ गांव में एक सड़क हादसे में कक्षा 9 की छात्रा शिवानी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब शिवानी स्कूल जा रही थी और एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शिवानी अपने गांव बिगराऊ से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिवानी को तुरंत सीएचसी स्याना ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, मेरठ स्थित हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही शिवानी ने दम तोड़ दिया। शिवानी अपने पिता भूपेन्द्र की इकलौती बेटी थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही वहां की तलाश कर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई मुनेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026