बुलंदशहर में पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो:पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रैंड के साथ विदा किया,फोटो कैप्शन में लिखा था-'नीला ड्रम और सीमेंट'...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 19, 2026
बुलंदशहर में एक युवक अपनी पत्नी की शादी उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी। शादी कराने के बाद पति पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। दरअसल, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के विवाद का निपटारा कराने के लिए चल रही मीडियशन प्रक्रिया ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। राजकुमार नामक व्यक्ति की शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और बाद में घर छोड़कर चली गई। समय बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन पति के अनुसार, पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं रहा, जिससे वह परेशान हो गया।लगातार बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडियशन सेल में पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान पति ने पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे अपनी ही एक फोटो मिली। फोटो के कैप्शन में ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ जैसे शब्द लिखे थे। हाल के चर्चित मामलों को ध्यान में रखते हुए पति ने इसे संभावित खतरे के संकेत के रूप में लिया और भयभीत हो गया। डर के चलते पति ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मीडियशन सेल में मौजूद लोग भी इस फैसले से हैरान रह गए। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026