छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने तमंचा लहराया:मामला दर्ज,नरसेना में दो बहनों को दी जान से मारने की धमकी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

March 23, 2026

छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने तमंचा लहराया:मामला दर्ज,नरसेना में दो बहनों को दी जान से मारने की धमकी...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने घर की छत से तमंचा लहराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

*अब जानिए पूरा मामला*

यह घटना नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव की दो किशोरियां अपने घर के पास रास्ते में खड़ी थीं। तभी एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की। जब किशोरियों के परिजनों ने इस बात की शिकायत की, तो आरोपी युवक गुस्से में आ गया।

*तमंचा लेकर जान से मारने की दी धमकी*

इसके बाद आरोपी अपने दो मंजिला घर की छत पर चढ़ गया। उसने हाथ में तमंचा लेकर खुलेआम परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच भी की। इस घटना का एक वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित किशोरी के पिता ने नरसेना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

Published on March 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0