मैथिल ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला:विवाद सुलझा,वैर गांव में आरोपी ने मांगी माफी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 23, 2026

वैर गांव में अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को की गई यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश शर्मा के निवास पर की गई बैठक में एक वायरल वीडियो में समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सतीश कुमार उर्फ बाबरा ने माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया। यह मामला 7 मार्च 2026 को प्रसारित एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें सतीश कुमार उर्फ बाबरा नामक व्यक्ति ने मैथिल ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। महासभा ने इस पर संज्ञान लिया था। इस घटना के बाद, महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेर सिंह पटवारी, महामंत्री पंडित सतपाल पाराशर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मूलचंद शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पंडित जयदेव शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज और ओमप्रकाश नेताजी (सूरजपुर) सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। इस परामर्श के बाद, अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित जयप्रकाश शर्मा ने महासभा के अधिकृत अधिवक्ता पंडित नितिन शर्मा के माध्यम से कानूनी कार्यवाही शुरू की। 22 मार्च 2026 को गांव में आयोजित एक बैठक में, सतीश कुमार उर्फ बाबरा ने सामाजिक लोगों की उपस्थिति में अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने समाज से लिखित और मौखिक रूप से माफी मांगी। राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में यह माफी सर्व समाज के सामने स्वीकार की गई। माफी के बाद, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस विवाद का निपटारा कर लिया। इस दौरान सुरेंद्र भाटी, समय सिंह, देवेंद्र तोमर, बालकराम, लेखराज सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026