जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन गुर्जर महासभा ने ऐतिहासिक बनाने का आह्वान:एमएलसी नरेंद्र भाटी ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 24, 2026

बुलंदशहर में गुर्जर महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 28 मार्च को नोएडा के जेवर में होने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने लोगों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार खोलेगा। उन्होंने गुर्जर समाज से इस विकास प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित लाखों लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।बुलंदशहर में आयोजित इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भक्तोष गुर्जर और गुर्जर महासभा के सदस्य सहित भाजपा के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने 2027 के चुनावों पर भी बात की। उन्होंने अपनी पार्टी की रात-दिन की मेहनत और जमीनी स्तर पर जनता की सेवा का जिक्र करते हुए 2027 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतने का विश्वास व्यक्त किया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026