स्मार्ट मीटर बिल जमा होने पर भी बिजली गुल:विभाग पर लापरवाही का आरोप,बुलंदशहर में उपभोक्ताओं का हंगामा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 24, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने सोमवार रात बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हाईडिल कॉलोनी स्थित कार्यालय पर रात करीब 8:30 बजे हुआ। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद उनके घरों की बिजली काट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वे समय पर स्मार्ट मीटर का बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। कई उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि मीटर में सिग्नल लाइट जलती रहती है, लेकिन घरों में बिजली नहीं आती, जिससे तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी समस्या सुलझाने में असमर्थता जता रहे हैं और जिम्मेदारी से बच रहे हैं। इस अव्यवस्था के कारण स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध और तेज किया जाएगा। उन्होंने विभाग से बिल जमा करने के बाद नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने की मांग की है। इस संबंध में चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि लोगों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को समझा दिया गया है और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026