बुलंदशहर में रोडवेज बस खाई में पलटी:मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा,मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 25, 2026
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह घटना कैलावन गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट हुई। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार चौधरी हरवीर (70) निवासी टिचर कॉलोनी, शिकारपुर से जटपुरा की ओर जा रहे थे। वे पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल मोड़ रहे थे मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग घुमा दिया। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में लगभग 55 से 60 यात्री सवार थे। मामूली रूप से घायल हुए कुछ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलेमपुर एसओ नितिन चावला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर नहीं लग सका। खबर लिखे जाने तक रोडवेज बस खाई में ही पड़ी हुई थी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026