बुलंदशहर में युवक ने तमंचे में भरा कारतूस:कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 27, 2026
बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह वीडियो बृहस्पतिवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैला। इसमें एक युवक को तमंचे में कारतूस भरते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जनपद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी शादान अंसारी के रूप में की। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने शादान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे जेल भेजा गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' मैराथन आयोजित:छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सशक्तिकरण का संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 27, 2026

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कुएं से मिला व्यक्ति का शव:पुलिस ने जांच शुरू की,दो दिन से लापता था मृतक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 27, 2026
जहांगीराबाद में सट्टेबाजी बनी सांप्रदायिक संघर्ष का कारण:लाखों का कारोबार जारी,सट्टे के बकाया पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 27, 2026