जहांगीराबाद में सट्टेबाजी बनी सांप्रदायिक संघर्ष का कारण:लाखों का कारोबार जारी,सट्टे के बकाया पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 27, 2026
बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में हुए सांप्रदायिक संघर्ष का मुख्य कारण सट्टेबाजी का विवाद था। सट्टे के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ा, जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। यह घटना ईद के त्योहार से ठीक पहले 17 मार्च की शाम को हुई थी। दो समुदायों के बीच अचानक संघर्ष छिड़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस विवाद की असली जड़ सट्टेबाजी थी। एक समुदाय का युवक सट्टे का कारोबार करता है। दूसरे समुदाय के एक युवक पर उसके सट्टे के रुपये बकाया थे। बकाया पैसों का भुगतान न होने पर यह विवाद शुरू हुआ। 17 मार्च की शाम को हुई पहली घटना के बाद अगले दिन तक तीन और घटनाएं दर्ज की गईं। जब स्थानीय कोतवाली पुलिस स्थिति को संभालने में विफल रही, तो जिला मुख्यालय के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। SSP दिनेश कुमार सिंह, SP देहात डॉ. तेजवीर सिंह और CO विकास चौहान सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ने तीन से चार दिनों तक कस्बे में डेरा डाला। स्वयं कप्तान और जिलाधिकारी को सड़कों पर उतरकर शांति समिति की बैठकें करनी पड़ीं, जिसके बाद ही माहौल शांत हो सका। सूत्रों के अनुसार, जहांगीराबाद में रोजाना 8 से 10 लाख रुपए का सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026