बारिश से बुलंदशहर की सड़कें बदहाल:अधिकारी बोले- जल्द होगी मरम्मत,जगह-जगह गड्ढे हुए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 09, 2026

बुलंदशहर में बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की प्रमुख सड़कों जैसे काला आम चौराहा मार्ग, अंसारी रोड, दिल्ली रोड, बाबू बनारसी दास मार्ग, सिकंदराबाद रोड और अलीगढ़ अड्डा रोड पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन सड़कों पर रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है, जिससे खराब स्थिति के कारण जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़कों का यह हाल निर्माण कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। कई स्थानों पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक अधिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जाता। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि बारिश रुकते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026