बुलंदशहर में महिला मरीज से दुष्कर्म के बाद वीडियो विवाद में हुई थी हत्या:शाहरुख हत्याकांड का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 11, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए शाहरुख हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने स्याना अड्डा और चीलघर तिराहे के पास से अरमान नामक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी 8 अप्रैल को ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है और फिलहाल जेल में है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला आरोपी ने शाहरुख द्वारा एक अन्य महिला से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। इसके बाद शाहरुख ने महिला की पिटाई कर वीडियो डिलीट करवा दिया था। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को भईपुरा रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास शाहरुख का शव मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के भाई तालिब की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026