बुलंदशहर में बिजली चोरी के नाम पर भाकियू का प्रदर्शन:विजिलेंस अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 11, 2026
बुलंदशहर में विजिलेंस अधिकारियों पर शोषण और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने नगर के वलीपुरा स्थित विजिलेंस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने आरोप लगाया कि विजिलेंस अधिकारी बिजली चोरी की चेकिंग के नाम पर किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो दिखाकर लोगों पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।
*मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी*
गुड्डू प्रधान के अनुसार, हाल ही में औरंगाबाद, लखावटी और पसोली सहित कई गांवों में तड़के छापेमारी की गई। इसके बाद संबंधित लोगों को मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे अवैध वसूली की आशंका और बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई अवैध वसूली का जरिया बनती जा रही है। धरना दे रहे किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026