नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया गया जागरूक:दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी,स्याना के करोठी गांव में दिलाई नशा मुक्ति की शपथ...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 11, 2026
बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के करोठी गांव में समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर गांव में भ्रमण किया। उन्होंने आमजन को पंपलेट वितरित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवा वर्ग को नशे के चंगुल से बचाना था। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि नशा हमारे जीवन को अंधकार की ओर धकेलता है और इसका प्रभाव परिवार तथा समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में युवा वर्ग नशे के आगोश में जकड़ता जा रहा है, जिसे जागरूक करने की आवश्यकता है। समिति सदस्य पवेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे की समस्या वर्तमान में विकराल रूप धारण कर चुकी है। उन्होंने नशे को 'नाश की जड़' बताते हुए युवाओं से शिक्षा और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में दर्जनों स्थानों पर लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर अभय त्रिवेदी, यश चौधरी, लोकेंद्र, लव, देवेंद्र सिंह, अशोक बहादुर सिंह और अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026