बुलंदशहर के खुर्जा रेस्टोरेंट में 'लव-जिहाद' की अफवाह:युवती परिजनों को सौंपी,पुलिस जांच में आरोप गलत साबित...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 11, 2026

बुलंदशहर के खुर्जा रेस्टोरेंट में 'लव-जिहाद' की अफवाह:युवती परिजनों को सौंपी,पुलिस जांच में आरोप गलत साबित...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में 'लव-जिहाद' की अफवाह फैलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैली इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में सभी आरोप निराधार और गलत पाए गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस को खुर्जा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में 'लव-जिहाद' का मामला होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी (CO) खुर्जा ने एक वीडियो जारी कर मामले की स्पष्टता की। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में एक बालिग युवती अपनी टेबल पर स्नैक्स खा रही थी। उसी के पास वाली दूसरी टेबल पर एक युवक भी अपना नाश्ता कर रहा था।

*'लव-जिहाद' से जुड़ा मामला*

वहां मौजूद कुछ लोगों को यह गलतफहमी हो गई कि यह मामला 'लव-जिहाद' से जुड़ा है, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती और उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक और युवती के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं था जैसा आरोप लगाया गया था।

Published on April 11, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0