अनु मलिक ने बुलंदशहर महोत्सव में दी प्रस्तुति:आशा भोंसले को श्रद्धांजलि भी दी,हजारों की भीड़ उमड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 13, 2026
बुलंदशहर महोत्सव में आयोजित स्टार नाइट के लिए मशहूर गायक अनु मलिक रविवार को बुलंदशहर पहुंचे। उनकी प्रस्तुति देखने के लिए हजारों की संख्या में युवा दर्शक उमड़ पड़े। कार्यक्रम की शुरुआत में अनु मलिक ने दिग्गज गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। अनु मलिक और उनकी टीम ने मंच पर एक के बाद एक कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों ने इन गानों पर जमकर तालियां बजाईं और उत्साह दिखाया। भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए अनु मलिक ने कहा, "आज मेरी मां इस दुनिया से चली गई हैं।" उन्होंने आशा ताई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे संगीत की दुनिया के एक अध्याय का अंत बताया। अनु मलिक ने कहा कि आशा ताई का जाना बेहद भावुक कर देने वाला पल है और आज संगीत जगत में शोक की लहर है। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक और अबु मलिक ने सुरों की मलिका आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अबु मलिक ने कहा, "आशा जी जैसी कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेती हैं, उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा।" संगीत प्रेमियों का मानना है कि इस महान साधिका को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026