दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर:पुलिस ने जांच शुरू की,तीन युवक गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 13, 2026
शिकारपुर में देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नगर के 12 खम्भा के निकट पैट्रोल पम्प के पास रात 9:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशाओं से तेज गति में आ रही थीं। मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने के कारण उनमें इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार अजय, शुभम और कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, पवन कुमार, विशाल और विकास तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायल युवकों को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवकों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026