औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 14, 2026
औरंगाबाद कस्बे में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बाबा साहेब के योगदान को याद किया गया।मुख्य कार्यक्रम बिजली घर के पास स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ। यहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गौतम और लालू जाटव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने उनके द्वारा दिखाए गए समानता और शिक्षित समाज के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।जयंती के अवसर पर औरंगाबाद कस्बे के काफी संख्या में लोग पार्क में एकत्रित हुए। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए "जय भीम" के नारे लगाए। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। बाबा साहेब का जन्मोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026