बुलंदशहर में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक कार पर पलटा:ड्राइवर हिरासत में; जांच जारी,कार सवार दो लोग बाल-बाल बचे...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 20, 2026

बुलंदशहर में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक कार पर पलटा:ड्राइवर हिरासत में; जांच जारी,कार सवार दो लोग बाल-बाल बचे...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में खाली गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। खाली गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मारुति सुजुकी रिट्ज कार के ऊपर पलट गया। जिसमें यमुनापुरम निवासी दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक कथित रूप से नशे में था। जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही खुर्जा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली भेज दिया है। सीओ नगर प्रखर पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on April 20, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0