बुलंदशहर में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी:वलीपुरा गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 20, 2026
बुलंदशहर के वलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवक की पहचान नाजिम पुत्र सलाम खां निवासी झाझर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के यहां एक हकीका कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान ही वह वलीपुरा गंग नहर में नहाने गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। बताया गया कि नहर किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति के कपड़े रखे देखकर स्थानीय निवासियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ों में मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई कि युवक के कपड़े मौके पर मिले हैं, लेकिन वह लापता है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी तलाश अभियान में लगाया है। लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026