बुलंदशहर डीएम श्रुति को विदाई, नए डीएम आज संभालेंगे पदभार:बुलंदशहर से आगरा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी लेंगी चार्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 21, 2026
बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा का तबादला हो गया है। उन्हें आगरा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। सोमवार को तबादला आदेश जारी होने के बाद, श्रुति शर्मा ने मंगलवार सुबह बुलंदशहर में अपना पदभार छोड़ दिया। नए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को ही बुलंदशहर के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर डीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि बुलंदशहर जनपद में उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय और एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026