बुलंदशहर महोत्सव में गुरदास मान नाइट्स:हजारों युवा देर रात तक पंजाबी गानों पर झूमे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 22, 2026
बुलंदशहर महोत्सव में मंगलवार रात पंजाबी गायक गुरदास मान नाइट्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों श्रोता देर रात तक गुरदास मान के गानों पर झूमते रहे। महफिल देर रात करीब 1 बजे तक सजी रही। महोत्सव में आयोजित इस विशेष नाइट्स शो में बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। हजारों युवाओं ने पंजाबी गायक के सुपरहिट गानों का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान महोत्सव के अन्य पंडालों में भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई गुरदास मान नाइट्स का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल और जिला प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद गुरदास मान ने अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026