डीएम ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश:बोलें- विकास और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 23, 2026

डीएम ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश:बोलें- विकास और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने एक प्रेसवार्ता में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक विभाग में कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि जनता को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Published on April 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0