खुर्जा में सड़क किनारे मिले दो मृत पशु:हजरतपुर बाईपास पर लगती है पशु पैठ...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 24, 2026

खुर्जा के पुराना जीटी रोड स्थित अगवाल फाटक के समीप गुरुवार को दो मृत पशु लावारिस हालत में पाए गए। गर्मी के कारण शवों से उठ रही भीषण दुर्गंध से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि हजरतपुर बाईपास पर रविवार को लगने वाली पशु पैठ (हाट) से कुछ असामाजिक तत्वों ने इन मृत पशुओं को यहां फेंका है। यह घटना संभवतः रविवार को अंजाम दी गई। सड़क किनारे पड़े इन शवों के कारण पूरे इलाके में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध इतनी तीव्र है कि आसपास के घरों और दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से तत्काल इन मृत पशुओं को हटाने और क्षेत्र को सैनिटाइज कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने के खतरे को कम किया जा सकेगा। इस दौरान अभय भारद्वाज, महेश कुमार, सतपाल सिंह, राम भूल सिंह, इमरान सोलंकी, विनोद कुमार, मनीष कुमार, शशि शर्मा, लेखराज और अनिल कुमार सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026