औरंगाबाद में छात्रों को स्वरोजगार की पाठशाला:सीखा गुलाब से रूह अफजा और कैंडी बनाना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 25, 2026
औरंगाबाद के लखावटी स्थित अमर सिंह स्नातक महाविद्यालय में आठ दिवसीय 'उद्यान प्रसंस्करण प्रशिक्षण' कार्यक्रम चल रहा है। इसके तीसरे दिन प्रतिभागियों ने खाद्य संरक्षण की बारीकियों को समझा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यान विज्ञान के माध्यम से मूल्य संवर्धन और स्वरोजगार की तकनीकों में दक्ष बनाना है। सत्र के मुख्य वक्ता लवकुश यादव ने 'प्रिजर्वेटिव प्रोडक्ट्स' पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जैम, जेली, मुरब्बा और कैंडी बनाने की वैज्ञानिक विधि साझा की। यादव ने बताया कि उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए शुगर की मात्रा, स्वच्छता और बेहतर पैकेजिंग का ध्यान रखना अनिवार्य है। आयोजन सचिव और उद्यान विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर. चंद्रा ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को इसे भविष्य के स्टार्टअप के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया। आज का विशेष सत्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर रूप किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके व्यावहारिक अनुभवों ने छात्रों को उद्योग जगत की बारीकियों को समझने में मदद की।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026