किसान यूनियन ने बुलंदशहर में प्रदर्शन किया:आंदोलन की चेतावनी,कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 05, 2026
बुलंदशहर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और महिलाओं ने अनाज मंडी से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता मांगेराम त्यागी ने की, जबकि चौधरी कुलदीप गुड्डू और युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने इसका नेतृत्व किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर लिंक रोड और अंडरपास बनाने, उचित मुआवजा देने, सर्किल रेट बढ़ाने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने और 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने, जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग उठाई। अन्य मांगों में निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करना, जिला अस्पताल में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाना, गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शी तौल सुनिश्चित करना, पेयजल की गुणवत्ता की जांच करना और अवैध खनन व प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करना शामिल था किसानों ने खाद की किल्लत दूर करने, गैस सिलेंडर की ओवररेट बिक्री रोकने और अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। चौधरी कुलदीप गुड्डू ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026