बुलंदशहर में भाई ने बनाया वीडियो:गैंगस्टर मिथुन सोलंकी ने संपत्ति-विवाद में खुद को गोली मारी,फंसाने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 05, 2026
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के धराऊ चौकी अंतर्गत धरारी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान गैंगस्टर बताया जा रहा बड़ा भाई मिथुन सोलंकी ने कथित तौर पर अपने पैर में गोली मार ली। घटना का वीडियो छोटे भाई ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिथुन सोलंकी, जो धर्म सिंह सोलंकी के पुत्र हैं, पर आरोप है कि उन्होंने छोटे भाई को फंसाने की नीयत से खुद को गोली मारी। वायरल वीडियो में मिथुन सोलंकी को अपने पैर में गोली मारते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मिथुन सोलंकी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, इस विवाद को लेकर खुर्जा देहात थाने में आज तक किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
Related Articles
बुलंदशहर में विधायक ने किसानों संग खेत में बोई मूंजी:चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं,चुनाव से पहले गांवों में रात्रि प्रवास...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 19, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया:प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया,बैंड की धुन पर केक काटा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 19, 2026
कार हटाने को लेकर फायरिंग,प्रापर्टी डीलर को लगी गोली:वारदात के बाद फरार,कार सवार युवकों ने फायरिंग की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 19, 2026