आंधी-बारिश से बदला मौसम,तापमान गिरा:गर्मी से राहत मिली,कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 07, 2026
बुलंदशहर में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। करीब 15 मिनट तक आंधी चली और उसके बाद लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। रात 2 बजे के आसपास फिर से बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी है।बारिश के कारण तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 23 डिग्री पर पहुंच गया। देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं और सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में नमी बनी रह सकती है। हालांकि, तेज आंधी के कारण जिले के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग को कुछ स्थानों पर आपूर्ति बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते कई मोहल्लों के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। फिलहाल, बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।
Related Articles
पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला:पुलिस को तहरीर,नरसेना के बनभौरा गांव में कई घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 07, 2026
कल से स्वगणना शुरू,नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जानकारी:पोर्टल रात 12 बजे से होगा ऑन,पंजीकरण करना होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 07, 2026
बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-34 के पास हुआ हादसा:होटल के बाहर सरेआम चलीं गोलियां, दो घायल,आपसी रंजिश का शक;हमलावर फरार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 07, 2026