बुलंदशहर के खालसा स्कूल में परिजनों ने किया प्रदर्शन:शिक्षक की पिटाई से बच्चे का कान का पर्दा फटा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 07, 2026
बुलंदशहर के खालसा स्कूल में एक छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शिक्षक की पिटाई से बच्चे का कान का पर्दा फट गया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में प्रदर्शन किया। नागर के कृष्णा नागर निवासी परिजनों का आरोप है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले शौर्य गुप्ता के साथ मामूली बात पर शिक्षक ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कान का पर्दा फटने की पुष्टि की। इसके अलावा बच्चे के चेहरे पर भी सूजन है। घटना के विरोध में परिजन और एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल परिसर में जमा हुए। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नगर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का दावा किया है। स्कूल ने घटना की आंतरिक जांच कराने की बात भी कही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026