बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:कैप्टन होटल के पास हुई फायरिंग में थे शामिल,पैर में लगी गोली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 08, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गुरुवार देर रात 12 बजे पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फायरिंग के मामले में वांछित दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया दोनों आरोपी 6 मई को कैप्टन होटल के पास हुई फायरिंग मामले में शामिल थे। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम गुलावठी अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक बाइक मोड़कर भराना रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में ही पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026