बुलंदशहर कचहरी में वकीलों के दो गुटों में फायरिंग:चेंबर विवाद को लेकर मारपीट,दो अधिवक्ता गोली लगने से घायल... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 11, 2026

कचहरी परिसर में चैंबर विवाद को लेकर वकीलों के दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके बेटे के साले रऊफ खान को गोली लगी है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए।अधिवक्ता इमामुद्दीन पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से जिला एवं सत्र न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्हें चैंबर नंबर 272 एन ब्लॉक आवंटित किया गया था। सलीम अख्तर की पत्नी आयशा बेगम ने बार एसोसिएशन कार्यालय आकर इमामुद्दीन के नाम चैंबर ट्रांसफर करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने यह चैंबर इमामुद्दीन को अलॉट किया था।आज सुबह करीब 6:30 बजे इमामुद्दीन को सूचना मिली कि चैंबर नंबर 272 पर लगा उनका ताला तोड़ा जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वे चैंबर पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अधिवक्ता पवन निम, सलेखचंद, सलेखचंद का बेटा, नीरज धतूरी, हेमेंद्र वर्मा सहित 8-10 अन्य लोग ताला तोड़ रहे थे।इमामुद्दीन ने जब इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर पवन निम और सलेखचंद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि पवन निम, सलेखचंद और अन्य लोगों ने इमामुद्दीन के साथ मारपीट की और धार्मिक टिप्पणियां करते हुए अभद्रता की। उन्हें एससी/एसटी एक्ट लगाने की धमकी भी दी गई।इसी दौरान, इमामुद्दीन के ड्राइवर नवेद ने उनके बेटे जियाउर्रहमान को घटना की सूचना दी। जियाउर्रहमान का साला रऊफ खान मौके पर पहुंचा, तो सलेखचंद और पवन निम ने एक बार फिर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पवन निम द्वारा चलाई गई गोली इमामुद्दीन की जांघ में लगी, जबकि सलेखचंद द्वारा चलाई गई गोली रऊफ खान के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026