नोएडा के अस्पताल में चल रहा उपचार:हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश का दूसरा ऑपरेशन सफल,डॉक्टरों ने बताया सुधार...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

May 13, 2026

नोएडा के अस्पताल में चल रहा उपचार:हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश का दूसरा ऑपरेशन सफल,डॉक्टरों ने बताया सुधार...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के नगर क्षेत्र की सुनारों वाली गली में हुई हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश का मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में दूसरा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया है, हालांकि उसे अभी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। यह घटना 19 फरवरी को नगर की सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। आरोप है कि एक किशोर ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। इसी फायरिंग के दौरान एक गोली छत पर खड़े रेयांश को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई थी। परिजन घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते मंगलवार को यह दूसरा ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा है और बच्चे की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ की। हर्ष फायरिंग की इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी समारोहों में इस तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on May 13, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0