जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ा काफिला,खुद चलाई इलेक्ट्रिक कार:पीएम की अपील पर कार्यक्रम में खुद ड्राइव कर पहुंचीं...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

May 19, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ा काफिला,खुद चलाई इलेक्ट्रिक कार:पीएम की अपील पर कार्यक्रम में खुद ड्राइव कर पहुंचीं...TV Newsकल तक

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईंधन बचाओ अपील का असर जनप्रतिनिधियों पर साफ देखा जा रहा है। बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने साथ लगी एस्कॉर्ट और अन्य गाड़ियों का काफिला अब रुकवा दिया है। उन्होंने अब नई इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है और खुद ही उसे चलाकर कार्यक्रम में जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सांसद ने इलेट्रिक कार और विधायक का बुलेट सवार वीडियो भी तेजी से वायरल है।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद बुलंदशहर में भाजपा सांसद से लेकर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा काफिला छोड़ने का दावा किया जा रहा है। बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद एमजी हैक्टर की इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है। मंगलवार सुबह उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड किया, जो काफी तेजी से वायरल भी हुआ। इससे पहले बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह भी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते देखे गए। वहीं सिकन्दराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह अपने क्षेत्र में बुलेट पर सवार होकर ईंधन बचाने का संदेश देते नजर आए।

*विधायकों का वीडियो वायर* ल

लखनऊ की सड़कों पर ई रिक्शा से घूमने वाले दो विधायकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। दोनों विधायक सीपी सिंह और देवेन्द्र लोधी लखनऊ की सड़कों पर ई रिक्शा से रील बनवा रहे हैं लेकिन उनका वीडियो शूट फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर किया जा रहा है।

Published on May 19, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0