बुलंदशहर में रानापुर नहर पटरी पर हादसा:कार-बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत,ड्यूटी से घर वापस आ रहे थे दोनों...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 21, 2026

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रानापुर नहर की पटरी पर करीब 12 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़काऊ निवासी प्रमोद चौहान (43) और महिपाल चौहान (45) के रूप में हुई है। दोनों महेंद्र चौहान के पुत्र थे और ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
*दोनों भाई थे अविवाहित*
परिजनों के अनुसार, प्रमोद और महिपाल दोनों अविवाहित थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। बताया जा रहा है कि नहर की पटरी पर पड़ी सिल्ट के कारण बाइक असंतुलित हो गई, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
Related Articles

भाजपा नेता ने 1 करोड़ वाले बयान पर माफी मांगी:टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर किया था ऐलान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 21, 2026

बुलंदशहर में लेखपाल परीक्षा,10 हजार से अधिक परीक्षार्थी:एडमिट कार्ड पर शहर का नाम नहीं,100 मीटर का दायरा सील,परीक्षार्थी परेशान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 21, 2026
गुलावठी में दूध वैन विद्युत पोल से टकराई:चालक गंभीर घायल,महिला को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 20, 2026