बुलंदशहर के खुर्जा में ठेले विवाद में युवक पर हमला:घायल अस्पताल में भर्ती,पारिवारिक रंजिश में सगे संबंधियों ने घेरा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 22, 2026

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक पर हमला किया गया। मोहल्ला सराय मुर्तजा तरीनान निवासी 25 वर्षीय रिहान पुत्र कदीर को उसके ही सगे संबंधियों ने घेरकर हमला किया। इस हमले का कारण पुरानी पारिवारिक रंजिश और बर्फ का ठेला लगाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल रिहान को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*बर्फ का ठेला लगाने को लेकर विवाद*
पीड़ित के साले मोहम्मद अनस ने बताया कि उनके बहनोई रिहान का उनके चाचा-ताऊ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद बर्फ का ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो समय के साथ गंभीर रंजिश में बदल गया।
*मोहल्ला तरीनान इलाके में घेरा*
परिजनों के अनुसार, पुरानी रंजिश के कारण गुरुवार को रिहान को खुर्जा के मोहल्ला तरीनान इलाके में घेर लिया गया। आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे करीब 7 से 8 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों में परिवार के सदस्य और कुछ अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026