पूर्व सैनिक के बेटे को जान से मारने की धमकी:सीएम से सुरक्षा की गुहार,इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन संग थाने में शिकायत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 27, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के बेटे को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद पीड़ित पूर्व सैनिक ने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ खुर्जा देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह मामला 26 मई को खुर्जा तहसील के बगराई खुर्द गांव में सामने आया। संगठन के रिटायर्ड फौजी भानु प्रताप के बेटे को गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मोबाइल फोन पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से फौजी का परिवार काफी डरा हुआ है। बुधवार को पीड़ित पूर्व सैनिक ने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ खुर्जा देहात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को भी एक शिकायत भेजी है। थाना खुर्जा देहात के थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित चौकी इंचार्ज, एसआई कमल को उचित और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के मीडिया प्रभारी पवन फौजी ने बताया कि जिस तरह से मोबाइल फोन पर धमकी दी गई है, उससे लगता है कि दबंगों को किसी का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन पीड़ित सैनिक परिवार की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026