औरंगाबाद में भीषण गर्मी से राहत को भंडारा:दुकानदारों ने राहगीरों को पूड़ी-सब्जी और मीठा जल पिलाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 29, 2026
औरंगाबाद कस्बे के प्रमुख व्यापारिक केंद्र लटूर मार्केट में शुक्रवार को दुकानदारों ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों को पूड़ी-सब्जी और मीठे जल की छबील पिलाई गई। शुक्रवार को कस्बे में साप्ताहिक पेठ बाजार लगने के कारण भारी भीड़ थी। तपती धूप में राहगीरों, खरीदारों और पेठ बाजार के दुकानदारों ने इस सेवा स्टॉल पर रुककर मीठा जल पीकर अपनी प्यास बुझाई और भोजन ग्रहण किया। बाजार में आए लोगों ने दुकानदारों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में ऐसी जल सेवा से लोगों को काफी राहत मिली है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया। इनमें चौधरी अजीत सिंह, रुपिंदर चौधरी, डॉ. ए.के. गॉड, रवि वर्मा, योगेश लोधी और मुकेश सोनी प्रमुख रूप से शामिल थे। लटूर मार्केट के अन्य दुकानदारों ने भी इस सेवा कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026