डिबाई के प्रमुख समाजसेवी का निधन:नगर में शोक की लहर,उपचार के दौरान ली अंतिम सांस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 30, 2026
बुलंदशहर के डिबाई के प्रमुख समाजसेवी महेश गुप्ता ‘लाला’ का लगभग 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज दोपहर उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सर्व समाज के लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश गुप्ता गत मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे अपने पुत्र संजीव गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान के लिए कर्णवास जा रहे थे। मोटरसाइकिल संजीव गुप्ता चला रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अचानक एक भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। दुर्घटना में संजीव गुप्ता की सीने की पसलियों में चोट आई, जबकि महेश गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। महेश गुप्ता को नगर के सम्मानित एवं सक्रिय समाजसेवियों में गिना जाता था। वे पूर्व में रामलीला कमेटी और हवाई संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वर्तमान में वे लगभग 20 वर्षों से शिव शंकर सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उनकी समिति द्वारा प्रतिवर्ष शिव तेरस के अवसर पर बृजघाट में कांवड़ियों के लिए तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसकी क्षेत्र में विशेष पहचान है। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के सर्व समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान विशाल कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार आज देर शाम कर्णवास में किया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर में वीडियो वायरल होने पर स्याना पुलिसकर्मी निलंबित:नशे में कार चला रहे सिपाही ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
बुलंदशहर में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
स्याना में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार:ग्रामीणों ने CO को किया सम्मानित,जनता की सुनवाई से बढ़ा भरोसा... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026