गुलावठी में ई-रिक्शा चालक ने दंपति से मारपीट की:महिला का सिर फोड़ा,बाइक छूने पर विवाद,कुंडल लूटने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 03, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने एक दंपति के साथ मारपीट की। यह घटना बुलंदशहर रोड पर चंदपुरा और फूटाअड्डा के अंडरपास के नीचे हुई। बाइक के ई-रिक्शा से छू जाने के बाद हुए विवाद में महिला के सिर पर पाना मारकर उसे घायल कर दिया गया। हमलावरों पर महिला के कुंडल लूटने का भी आरोप है। पीड़ित दंपति जमील और उनकी पत्नी रबिया मोहाना में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जमील, जो गुलावठी थाना क्षेत्र के सैंठा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि जब वे चंदपुरा और फूटाअड्डा के अंडरपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से छू गई। इस मामूली बात पर ई-रिक्शा चालक भड़क गया और उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दंपति से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, महिला के सिर पर पाना (बोल्ट कसने का औजार) मारकर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बात की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगाई गई हैं!
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026