उन्नाव की युवती की हत्या कर बुंलदशहर में फेंकी लाश:हॉस्पिटल संचालक,उसके भतीजे व एंबुलेंस चालक पर आरोप,नथनी से हुई पहचान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 04, 2026
उन्नाव की एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को बुलंदशहर में फेंक दिया गया था। जहांगीराबाद के खलोर स्टेडियम के पास मिले इस शव की पहचान उसकी नाक की नथनी से हुई है। पुलिस ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन पहचान के लिए नथनी और डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे थे। युवती की मां ने 25 मई को बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे व एंबुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 21 वर्षीय बेटी ने 19 मई को सदर कोतवाली में नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026