अपहृत किशोरी बरामद:पुलिस कर रही कार्रवाई,परिजनों ने धरना किया समाप्त:वन स्टॉप सेंटर भेजी गई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 06, 2026
बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से 2 जून को अपहृत किशोरी की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान और आजाद अधिकार सेना के नेता देवेंद्र राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने नरसेना थाने पर धरना शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 2 जून को किशोरी का अपहरण हुआ था और छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार शाम से ही थाने में धरना शुरू कर दिया था, जिसमें महिलाएं भी रात भर शामिल रहीं। इस मामले के दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया था। थाने में धरना शुरू होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने फोन पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान से बात की और किशोरी की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। देर रात पुलिस को सफलता मिली और अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी के बरामद होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि बरामद युवती बालिग है। नियमानुसार उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान ने पुष्टि की कि पुलिस द्वारा किशोरी को बरामद कर लिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। किशोरी के सकुशल मिलने के बाद गांव में तनाव कम हुआ है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026