बुलंदशहर के गुलावठी में आंधी-तूफान से भारी नुकसान:दर्जनों पेड़-यूनिपोल गिरे,टीनशेड-सौर प्लेट उड़ीं;विद्युत आपूर्ति बाधित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में मंगलवार देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई पेड़ उखड़ गए, छतों से टीनशेड और सौर ऊर्जा प्लेटें उड़ गईं। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। तेज आंधी के कारण दर्जनों पेड़ और यूनिपोल गिर गए। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे रात ढाई बजे से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अतिरिक्त, वन विभाग सहित कुछ सरकारी कार्यालयों के प्रवेश बोर्ड भी उखड़ गए।
*आंधी थमते ही आपूर्ति बहाल*
जेई राणा प्रताप ने बताया कि आंधी थमते ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। सड़कों पर गिरे पेड़ों की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया और यातायात सुचारू कराया। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने भी पुष्टि की कि आंधी में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026