बुलंदशहर में UGC एक्ट के विरोध में प्रदर्शन:क्षत्रिय संगठनों ने प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 30, 2026
बुलंदशहर में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठनों ने यूजीसी एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पृथ्वीराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट से समाज में आपसी वैमनस्य और वर्गीय तनाव बढ़ने की आशंका है। पृथ्वीराज सिंह के अनुसार, यह कानून सामाजिक समरसता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इस अवसर पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट से न केवल समाज में बंटवारे की स्थिति बनेगी, बल्कि इसका सीधा असर किसानों, ग्रामीण युवाओं और आम जनता पर पड़ेगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026